Dehradun NewsBig News

28 जनवरी को जुबिन नौटियाल का देहरादून में लाइव कंसर्ट, सीएम धामी ने शेयर किया वीडियो

28 जनवरी को उत्तराखंड 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने जा रहा है. बता दें नेशनल गेम्स का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इस दिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए धामी सरकार कोई-कसर नहीं छोड़ना चाहती है. बता दें 28 जनवरी को बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल देहरादून में लाइव कंसर्ट करेंगे.

28 जनवरी को जुबिन नौटियाल का देहरादून में लाइव कंसर्ट

28 जनवरी का दिन उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष को यादगार बनाने वाला है. जिसके लिए धामी सरकार ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. 28 जनवरी को नेशनल गेम्स के शुभारंभ पर मशहूर सिंगर और उत्तराखंड के रहने वाले जुबिन नौटियाल लाइव कंसर्ट करेंगे. जुबिन ने खुद इसकी जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा किया है.

जुबिन नौटियाल ने साझा की जानकारी

जुबिन नौटियाल ने सोशल मीडया पर वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा है. ‘सुप्रभात सभी को, मुझे 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य समारोह के लिए उत्तराखंड में आप सभी को आमंत्रित करते हुए गर्व महसूस हो रहा है. यह हमारी खूबसूरत मातृभूमि के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है. जय उत्तराखंड, जय भारत.’ जुबिन नौटियाल के वीडियो को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शेयर किया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें