देहरादून : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान संघ पदाधिकारियों ने संगठन से जुड़े विषयों की तरफ उनका ध्यान खींचा। जेपी नड्डा ने सुझाव दिया कि पार्टी संगठन में योग्य व समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा नहीं होनी चाहिए। आज सोमवार को जेपी नड्डा का उत्तराखंड दौरे का आखिरी दिन है। आज जेपी नड्डा ने उत्तराखंड भाजपा कोर ग्रुप के साथ बैठक शुरु की।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बीजापुर गेस्ट हाउस में कोर ग्रुप की बैठक ली। इस बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद अजय अजय भट्ट, अजय टम्टा, तीरथ सिंह रावत, माला राज्य लक्ष्मी शाह और नरेश बंशल मौजूद हैं। साथ ही राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त कुमार, सह प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, राज्य मंत्री धन सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार और सुरेश भट्ट भी मौजूद है।
कोर ग्रुप की बैठक में मंत्री मण्डल विस्तार के साथ पार्टी आगामी कार्यक्रमों पर मंथन हो रहा है। आगामी 2022 के चुनाव पर भी रणनीति तैयार की जाएगी।