Dehradun News

देहरादून के वरिष्ठ पत्रकार अनुपम द्विवेदी की माता का निधन, CM Dhami भी पहुंचे

देहरादून से एक दुखद खबर सामने आ रही है। दून के वरिष्ठ पत्रकार अनुपम द्विवेदी की माता का निधन हो गया है। निधन से परिवार के साथ-साथ पत्रकार जगत में भी शोक की लहर है। कुछ समय से उनकी माता अस्वस्थ चल रही थीं। निधन की सूचना मिलते ही शुभचिंतकों और पत्रकार साथियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने भी पत्रकार के घर पहुंचकर उनकी दिवंगत माता को श्रद्धाजंलि अर्पित की है।

देहरादून के वरिष्ठ पत्रकार अनुपम द्विवेदी की माता का निधन, CM Dhami भी पहुंचे

सीएम धामी ने पोस्ट शेयर कर लिखा, “देहरादून में वरिष्ठ पत्रकार श्री अनुपम त्रिवेदी जी के आवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत माताजी स्व. गीता त्रिवेदी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें