देहरादून-उत्तराखण्ड प्रदेश साहित्य संवर्द्धन कांग्रेस के तत्वावधान में राष्ट्रभाषा हिन्दी दिवस के अवसर पर बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन में गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता के लिए जयसिंहरावत, राजीव नयन बहुगुणा, अतुल बरतरिया, शाहीन चौधरी एवं भगीरथ शर्मा को सम्मानित किया गया
जबकि साहित्यकारों में जितेन्द्र ठाकुर, राजेश सकलानी, जनकवि अतुल शर्मा, देवकीनन्दन पाण्डे, डॉ0 हरभजन सिंह एवं सोमवारी लाल उनियाल को शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य संवर्द्धन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 आनन्द सुमन सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट एवं डॉ0 पुष्पा खण्डूड़ी ने संयुक्त रूप से किया।