EntertainmentHighlight

अक्षय-अरशद का नहीं चल रहा जादू!, Jolly LLB 3 Advance Booking में फिल्म का बुरा हाल

Jolly LLB 3 Advance Booking: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 सुर्खियों में बनी हुई हैं। फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर भी काफी बच बना हुआ है। हालांकि ये क्रेज एडवांस बुकिंग में कहीं नजर नहीं आ रहा है।

फिल्म को रिलीज होने में बस एक दिन का समय बचा हुआ है। उसके हिसाब से फिल्म की एडवांस बुकिंग बहुत कम है। अनुमान लगाया जा रहा था फिल्म पहले दिन डबल डिजिट में कमाई करेंगी। लेकिन स्लो एडवांस बुकिंग को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म पहले दिन केवल 7-8 करोड़ का ही कारोबार करेगी।

एडवांस बुकिंग में बुरा हाल Jolly LLB 3 Advance Booking

‘जॉली एलएलबी 3’ में ऑडियंस को कोर्टरूम ड्रामा देखने को मिलने वाला है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर ही बात चल रही है। इसमें अक्षय, अरशद के साथ अमृता राव और सौरभ शुक्ला भी नजर आएंगे। फिल्म के शोज को भी बढ़ा दिया गया हैं। शोज के नंबर 7205 हो गए हैं। हालांकि इसमें से सिर्फ 66011 टिकट्स ही बुक हैं।

फिल्म के शोज भी बढ़ाए

हालांकि अभी एक दिन और बचा है। एडवांस बुकिंग का ये नंबर बढ़ने की आशंका है। अब देखना ये है कि सुभाष कपूर के डायरेक्शन में बनीं ‘जॉली एलएलबी 3’ बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें