National

Jio ग्राहकों से छिपा रहा था सस्ते प्लान, TRAI ने लगाई फटकार

अगर आप भी Jio मोबाइल यूजर हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। ये खबर मोबाइल रिचार्ज से जुड़ी है। अगर आपको भी 199 रुपये या फिर 249 रुपये का महीने वाले रिचार्ज प्लान MyJio ऐप पर नहीं मिल रहा है तो अब आपकी टेंशन खत्म हो गई है। दरअसल Jio अपने ग्राहक से ऐप पर ये सस्ते प्लान छिपा रहा था। इसी को लेकर टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने पकड़ लिया और ऐसी टैरिफ प्रेक्टिस बंद करने के आदेश दिए है.

Jio ग्राहक से छिपा रहा था सस्ते प्लान

दरअसल ग्राहकों के हिसाब से टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने जियो को अपने प्लेटफॉर्म पर एक जैसे टैरिफ प्लान उपलब्ध करवाने के लिए कहा है। इसके लिए उन्होंने 14 अप्रैल तक का समय दिया है।

TRAI ने पकड़ लिया

अब जियो को अपने सभी प्लेटफॉर्म वेबसाइट, ऐप, रिटेल स्टोर पर सभी रिचार्ज और स्पेशल टैरिफ वाउचर्स उपलब्ध करनावे होंगे। ये कार्रवाई अगस्त 2025 में शुरू हुई एक जांच के बाद हुई है। जब जियो द्वारा कुछ एंट्री-लेवल प्रीपेड प्लान बंद किए गए थे। जिसमें 1 GB डेटा प्रतिदिन देने वाले प्लान शामिल थे।

249 और 199 वाले रिचार्ज ऐप पर नहीं

रिपोर्ट्स के मुताबिक Jio ने कहा कि ये प्लान केवल उसके रिटेल स्टोर्स पर ही अवेलेबल होंगे। जांच आगे बढ़ने पर पता चला कि 249 और 199 मूल्य के विशेष टैरिफ वाउचर (STV) ऐप पर मौजूद ही नहीं है। वो भी केवल जियो स्टोर्स पर थे। तो वहीं 209 का एसटीवी केवल MyJio मोबाइल एप्लिकेशन पर ही उपलब्ध था। TRAI की माने तो ये सीमित उपलब्धता पारदर्शिता के सिद्धांत का उल्लंघन है।

डिवाइस के हिसाब से रिचार्ज नहीं होंगे

नियामक ने जियो के कुछ प्लान्स पर भी आपत्ति जताई है। खासकर वो प्लान जो स्पेशली जियोफोन और जियोभारत फीचर फोन यूजर्स के लिए बनाए गए है। इन्हें भेदभावपूर्ण बताया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि कम पैसे वाले 4G डिवाइस विशेष रिचार्ज प्लान के साथ आते है।

14 अप्रैल से आपके फोन में ही दिखाई देंगे सारे प्लान

जो अन्य स्मार्टफोन यूजर्स के लिए नहीं हैं। TRAI ने इसे प्रतिबंध गैर-भेदभाव के सिद्धांत का उल्लंघन कहा। साथ ही इस सारे प्लान को सभी यूजर्स के लिए देने को कहा। आसान भाषा में समझे तो अब 14 अप्रैल से आपको अपने मोबाइल में ही सारे प्लान नजर आ जाएंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें