धनोल्टी- उत्तराखंड मे आसमान से बारिश नहीं आफत बरस रही है। बेशुमार बारिश ने जीना मुहाल कर दिया है। पहाड़ी इलाका भूस्खलन से हलकान है और मैदानी इलाका जलभराव से। आम आदमी को जानमाल का नुकसान हो रहा है।
धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के जौनपुर विकास खण्ड में बीती रात भारी बारिश के चलते भटोली ग्राम सभा के कांडीखाल गांव में बेजुबान जानवरों पर भूस्खलन की गाज गिरी। भूस्खलन के चलते एक मवेशीघर जहां जमीदोज हो गया वहीं 32 बकरियों के प्राण पखेरू हो गए। इतना ही नहीं मवेशीघर में रखा अनाज भी मिट्टी में मिल गया। खबर लिखे जाने तक मुआयने के लिए कोई भी सरकारी मुलाजिम कांडीखाल गांव नहीं पहुंचा था।