Dehradunhighlight

ज्वेलरी शोरूम डकैती कांड : रिमांड पर देहरादून पहुंचा प्रिंस, पूछताछ में किए कई बड़े खुलासे

रिलायंस शोरूम लूट प्रकरण में पुलिस ने दो दिन पहले मुख्य आरोपी को बिहार के वैशाली से गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को पुलिस आज पूछताछ के लिए ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लेकर आ गई है। बता दें आरोपी पर दो लाख के ईनाम घोषित था।

रिमांड पर देहरादून पहुंचा प्रिंस

राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स में नौ नवम्बर को हुई करोड़ों की लूट मामले में देहरादून पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार पुत्र शिवनाथ सिंह निवासी वैशाली को गिरफ्तार कर लिया है। प्रिंस लूट में शामिल मुख्य आरोपी है। बता दें अभी तक लूट प्रकरण में पुलिस 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

महाराष्ट्र में 14 करोड की डकैती प्रकरण से चल रहा था वांछित

पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार आरोपी प्रिंस कुमार का हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती के गंभीर अपराधों में शामिल होने का इतिहास रहा है। आरोपी बिहार जेल से संचालित डकैती गिरोह का मुख्य सदस्य है। बताया जा रहा है सांगली महाराष्ट्र के रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई 14 करोड की डकैती प्रकरण से भी प्रिंस वांछित चल रहा था।

शशांक और सुबोध के कहने पर दिया था वारदात को अंजाम

आरोपी प्रिंस ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने बिहार जेल मे बंद शशांक और सुबोध के कहने पर अपने अन्य साथियों अभिषेक, विक्रम, राहुल और अविनाश के साथ नौ नवंबर को लूट को अंजाम दिया था। आरोपी 31 अक्टूबर को अपने चारों साथियों के साथ बिहार से सहारनपुर आया था।

प्रिंस और अभिषेक सहारनपुर में ही उतारकर अम्बाला चले गये थे। जिसके बाद अभिषेक के साथ दोनों अनिल गेस्ट हाउस में रुके। उन्होंने वहां अपने गैंग के अन्य साथियों से मिली मोटर साइकिल और आर्टिगा कार से नौ नवंबर की सुबह रिलायंस शोरूम में लूट की घटना को अंजाम देने के बाद लूटी गई ज्वैलरी से भरे बैग को राहुल और अविनाश की मोटर साइकिल में रखवाकर पूर्व में रैकी कर निर्धारित किये गये रूट के रास्ते सहसपुर क्षेत्र में पहुंचे।

वहां आरोपियों को पुलिस की और से सघन चैकिंग की जानकारी मिली। आरोपी घटना में शामिल कार व दोनो मोटर साइकिलों को जगंल में छोडकर प्रिंस ई-रिक्शा की मदद से पोंटा साहिब की तरफ चला गया। पोंटा साहिब से राहुल व अविनाश ज्वैलरी लेकर चले गये । इसके अलावा विक्रम और अभिषेक अलग-अलग माध्यमों से बिहार पहुंच गये।

आरोपी प्रिंस ने बताया इस घटना की रैकी पूर्व में पांचो द्वारा की गई थी। इस दौरान हम लगभग 28 दिनों तक सेलाकुई में किराये पर रहे थे। घटना को अजांम देने की पूरी योजना शंशाक और सुबोध द्वारा व्हट्सअप व अन्य माध्यमों से हमें दी जा रही थी। जून में महाराष्ट्र सांगली में रिलायंस शोरूम में प्रिंस ने छोटू उर्फ प्रताप राणा और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था।

प्रिंस का आपराधिक इतिहास

घटना में प्रयोग की गई दोनों मोटर साइकिलों को प्रिंस द्वारा कर्नाटक से फर्जी आधार कार्ड पर खरीदा गया था। प्रिंस ने साल 2019 में अपने अन्य साथियों के साथ मनीष सिंह उर्फ तेलिया को हाजीपुर कोर्ट में गोली मारकर हत्या का प्रयास किया गया था। उस घटना में बिहार पुलिस का एक कान्सटेबल भी गोली लगने से घायल हुआ था।

जेल में बदं सुबोध के कहने पर ही प्रिंस ने घटना को अंजाम दिया गया था। वर्ष 2020 में आरोपी प्रिंस, लव सिंह मुखिया की हत्या के अपराध में भी शामिल था। हत्या के अपराध में जेल में रहने के दौरान प्रिंस की मुलाकात शशांक और सुबोध से हुई थी। जिसके बाद ही प्रिंस दोनों के लिए काम करने लगा।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button