देहरादून। मुंबई – देहरादून के बीच चलने वाली जेट एयरवेज की सेवा रद्द कर दी गई है। जेट एयरवेज लगातार बदहाली के दौर से गुजर रहा है और इस दौरान उसके पायलटों ने सेवा देने से इंकार कर दिया है। पूरे देश में जेट एयरवेज के बेड़े में शामिल कई विमान फिलहाल नहीं उड़ पा रहें हैं। इसी वजह से अब देहरादून से मुंबई को जाने वाली सेवा रद्द कर दी गई है।
हालांकि इस बारे में यात्रियों को यात्रा के दिन ही सुबह बताया गया। यात्रियों को मोबाइल पर संदेश मिला कि फ्लाइट रद्द कर दी गई है। इसके बाद भी कुछ यात्री एयरपोर्ट पहुंचे और जेट के कर्मचारियों से बात की। इनमें से कई ऐसे थे जिन्होंने काफी पहले ही टिकट करा लिया था। जेट के कर्मचारियों ने यात्रियों को दिल्ली से फ्लाइट पकड़ने की सलाह दे दी। वहीं यात्रियों के मुताबिक देहरादून से दिल्ली समय से पहुंचना संभव नहीं हो पाता।
फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों में खासी नाराजगी देखी गई।