Entertainment

41 की उम्र में दोबारा से दुल्हन बनने जा रही एक्ट्रेस Jennifer Winget!, कौन है दूल्हा?

Jennifer Winget Wedding: टीवी की फेमस एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर आजकल सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी शादी की कई खबरें सामने आई हैं जो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। कहा जा रहा है कि वो जल्द ही सिंगापुर के बिजनेसमैन इश्माएल विलियम के साथ शादी रचाने वाली हैं। रिपोर्ट की माने तो काफी समय से जेनिफर विंजेट और इश्माएल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब वो अपने इस रिश्ते को नाम देना चाहते हैं।

दोबारा शादी करने जा रही एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट Jennifer Winget Wedding

दरअसल हाल ही में अभिनेत्री जेनिफर ने एक वेडिंग डांस रील पर कमेंट किया। जिसके बाद से ही उनकी शादी की खबरें फैल रही है। इसके साथ ही जेनिफर ने कई शादी से जुड़े अकाउंट्स को भी फॉलो किया हैं। जो लोगों ने नोटिस किया।

ishmael williams

सिंगापुर के बिजनेसमैन इश्माएल विलियम को कर रहीं डेट

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जेनिफर और इश्माएल लंबे समय से एक दूसरे के साथ हैं। कहा जा रहा है कि इश्माएल ने एक वेकेशन पर जेनिफर को शादी का प्रपोजल दिया। जिसे अभिनेत्री ने एक्सेप्ट कर दिया।

शादी की तैयारियां शुरू हो गई है। सूत्रों की माने तो दोनों अब शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। खबरों की माने तो दोनों क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के साथ एक दूसरे के होंगे।

करण सिंह ग्रोवर से हुई जेनिफर की पहली शादी

मालूम हो कि जेनिफर विंगेट की पहली शादी टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर से हुई थीं। दोनों ने साल 2012 में शादी की थी। हालांकि उनकी शादी ज्यादा चल नहीं पाई। साल 2014 में दोनों अलग हो गए। तलाक के बाद साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी की थी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें