Champawat NewsBig News

शादी की खुशियां मातम में बदली : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बारातियों से भरी जीप, दो की मौत

चंपावत में सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. टनकपुर के उचोली गोठ में सोमवार को एक बारात खुशी-ख़ुशी लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत सेल पेडू गांव जा रही थी. बारात का यह खुशी का सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया. बता दें बारातियों से भरी जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में दो बारातियों की मौत की खबर है. जबकि तीन की हालत गंभी बनी हुई है.

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बारातियों से भरी जीप

बता दें लोहाघाट ब्लॉक की चमदेवल सड़क पर बिल्दे धार के पास अचानक बोलेरो चालक विजय रावत ने वाहन से नियंत्रण खो दिया. जिससे वाहन करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा. हादसे में दो बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि चालक समेत तीन लोग गंभीर घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. रेस्क्यू टीम ने घायल और मृतकों को खाई से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया.

हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत

घायलों को एम्बुलेंस की मदद से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया. मृतकों की पहचान आकाश सिंह महर (22 ) और मोहित सिंह महर (22) निवासी टनकपुर के रूप में हुई है.जबकि पवन महर (25), रोहन मेहर (22) निवासी टनकपुर और चालक विजय रावत (33) पुत्र निवासी चकरपुर की हालत नाजुक बनी हुई है. घटना के बाद से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है. हादसे के बाद गमगीन माहौल में शादी संपन्न कराई गई.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें