Entertainment

Jawan Worldwide Collection: दुनियाभर में Jawan का शोर! फिल्म ने पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा

Jawan Worldwide Collection: इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ छायी हुई है। फिल्म की पहले ही दिन ताबड़तोड़ कमाई कर हाईएस्ट ओपनिंग डे कलेक्शन का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था।

भारत में ही नहीं विदेशों में भी फिल्म को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। देशभर में फिल्म ने 500 करोड़ का अकड़ा पार कर लिया है। तो वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1000 से ज्यादा की कमाई कर ली है।

Jawan Box Office Day 1

1000 करोड़ का आंकड़ा किया पार

अपने ऑफिशियल इंस्ट्रम हैंडल से रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने बताया की ‘जवान’ 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो गया है।

फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक 1004.92 करोड़ की कमाई कर ली है। बता दें की इसी साल रेलसे हुई शाहरुख़ की पठान का टोटल कलेक्शन 1055 करोड़ का है। ऐसे में जवान जल्द ही फिल्म पठान का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी।

‘जवान’ में अभय करने वाले कलाकार

‘जवान’ शाहरुख खान का डबल रोल है। इस फिल्म में उनके साथ साउथ की एक्ट्रेस नयनतारा मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म में वो एक कॉप का किरदाार निभा रही है।इसके अलावा फिल्म में सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा, प्रियामणि और लहर खान भी एहम किरदार में है। इस फिल्म में दीपिका पादूकोण और संजय दत्त ने कैमियो भी किया है।

‘डंकी’ इस दिन होगी रिलीज

एक ही साल में शाहरुख़ की रिलीज़ हुई दोनों फिल्मों ने 1000 करोड़ के क्लब मेइन एंट्री कर ली है। ऐसा करने वाले वो एकमात्र स्टार बन गए है। ऐसे में अब क्रिसमस के आस पास शाहरुख़ की तीसरी फिल्म डंकी रिलीज़ होने जा रही है। राजकुमार हिरानी की इस फिल्म में तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज़ होगी।

Back to top button