हल्द्वानी से ड्यूटी को निकले कुमाऊं रेजिमेंट का जवान अचानक गायब हो गया। आज जवान को गायब हुए 8 दिन हो गए हैं लेकिन जवान का पता नहीं चल पाया है।
जवान के परिजनों ने कोतवाली पुलिस से बेटे की खोजबीन की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है
पुलिस के अनुसार बिठौरिया नम्बर एक निवासी हिमांशु सिंह (23) कुमाऊं रेजिमेंट का जवान है। इन दिनों पश्चिम बंगाल में तैनात है। जवान के चाचा डिगर सिंह ने बताया कि हिमांशु 45 दिन की छुट्टी पर घर आया था। 22 फरवरी को वह वापस ड्यूटी के लिए निकला था। सिपाही ने 24 और 28 फरवरी को किसी अन्य नम्बर से फोन किया था।
इसी के साथ मुरादाबाद के एक एटीएम से पैसे भी निकाले गए हैं। लेकिन बीते 8 दिन हिमांशु से उसका कुछ पता नहीं है। जवान के परिजन परेशान हैं। उन्होंने पुलिस से खोजबीन की गुहार लगाई है कोतवाली पुलिस ने तफ़्तीश शुरू करते हुए जवान की तलाश शुरू कर दी है।