
आर्मी कैंट हल्द्वानी में तैनात एक जवान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जवान की मौत की खबर से परिवार में हड़कंप मच गया है।
आर्मी कैंट में जवान की संदिग्ध हालात में मौत
आर्मी कैंट हल्द्वानी में तैनात एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी जवान का शव उसके घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। जानकारी मिलने के बाद आर्मी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद जवान को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जवान की मौत की खबर से परिजनों में मचा कोहराम
जवान की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक जवान तेलंगाना का रहने वाला था। जवान की पहचान कमतला वारंगल तेलगांना निवासी कोलगुरी कार्तिक के रूप में हुई है।
जिसकी तैनाती नैनीताल जिले के हल्द्वानी में थी। जवान के शव को पुलिस ने पंचनामा भर कर मोर्चरी में रखवा दिया है। जवान के परिजनों के तेलंगाना से हल्द्वानी पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।
पत्नी से हुआ था मामूली सा विवाद
मिली जानकारी के मुताबिक जवान अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ हल्द्वानी में आवास-विकास के किराए के मकानों में रह रहा था। बताया जा रहा है कि उनके छोटे बेटे की तबीयत खराब थी। जिसके लिए दवाई लाने की बात कहकर वो सुबह ड्यूटी पर गए थे। लेकिन वापसी में दवाई लाना भूल गए।
जिसको लेकर पति-पत्नी में बहस हुई थी। जिसके बाद वो कमरे में चले गए और बाहर नहीं आए। पत्नी भी बच्चों के साथ सो गई। रात को करीब दो बजे कमरे में फांसी के फंदे से लटकता हुआ उनका शव मिला। जिसके बाद पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन शव को फंदे से उतारकर सुशीला तिवारी अस्पताल लेजाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।