
टीवी की फेमस एक्ट्रेस जैसमीन भसीन (Jasmin Bhasin) काफी दर्द से गुजर रही हैं। उनकी आंखों में दिक्कत के कारण उनको दिखना बंद हो गया है। उनसे जलन के साथ आंखों में दर्द भी हो रहा है। एक इवेन्ट के दौरान उनसे साथ ये घटना हुई। ऐसे में उन्होंने विस्तार से बताया कि उनके साथ आखिर हुआ क्या?
कैसे हुई Jasmin Bhasin की आंखे खराब
अभिनेत्री जैसमीन भसीन को दिखाई देना बंद हो गया है। एक्ट्रेस ने बताया ये हादसा उनके साथ एक इवेंट में हुआ। 17 जुलाई को अभिनेत्री दिल्ली में एक इवेंट में पहुंची। ऐसे में तैयार होने के दौरान उन्होंने लेंस लगाए। लेंस लगाते हेी उनकी आंखों में जलन शुरू हो गई। अस्पताल जाना था लेकिन इवेंट की वजह से वो नहीं जा पाई। ऐसे में उन्होंने पहले इवेंट अटेंड किया और उसके बाद डॉक्टर के पास गईं। जैसमीन ने बताया कि इवेंट के दौरान उन्होंने सनग्लासेस पहने हुए थे। उनकी टीम ने उन्हें इवेंट में मदद की। उन्हें एक वक्त के बाद कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।
आंखों पर लगा हुआ है बैंडेज
इवेंट के बाद एक्ट्रेस आई स्पेशलिस्ट के पास पहुंची। जहां डॉक्टर ने बताया कि अभिनेत्री की आंख डैमेज हो गई है। उनकी आंखों की कॉर्निया खराब हो गई है। जिसके बाद एक्ट्रेस मुंबई लौट गई। जहां उनका आगे का इलाज चल रहा है। बता दें कि एक्ट्रेस की आंखों पर बैंडेज लगा हुआ है।
अब कैसा है जैसमीन की आंखों का हाल
बता दें कि जैसमीन भसीन की आंखों का इलाज चल रहा है। इस वक्त एक्ट्रेस काफी दर्द में है। अभिनेत्री ने बताया कि वो चार-पांच दिन में ठीक हो जाएंगी। तब तक उन्हें अपनी आंखों का ख्याल रखना है। साथ ही उन्होंने बताया की उन्हें रात को सोने में भी काफी तकलीफ हो रही है।