TrendingHighlight

अब नहाने के लिए आई ह्यूमन वॉशिंग मशीन, कपड़ों की तरह आप भी मिनटों में हो जाएंगे साफ

हर किसी के घर में वॉशिंग मशीन कपड़े धोने और सुखाने के काम आती है। यहां तक की बर्तन धोने के लिए भी मशीन होती है। लेकिन क्या आपने इंसान को धोने वाली मशीन के बारे में सुना है? जी हां, जापान में एक ऐसी वॉशिंग मशीन बनाई गई है जो इंसानों को धोने (AI based Human Washing Machine) के लिए बनी है। चलिए विस्तार से इस मशीन के बारे में जान लेते है।

जापान ने बनाई ह्यूमन वॉशिंग मशीन (AI based Human Washing Machine)

आजकल की तेज-रफ्तार भरी जिंदगी में किसी के पास वक्त नहीं है। यहां तक की कुछ लोगों के पास नहाने तक का भी समय नहीं होता। ऐसे में खुद को साफ रखने का तेज और आसान तरीका जापान ने खोज निकाला है। जापानी इंजीनियरों ने एक ह्यूमन वॉशिंग मशीन (AI based Human Washing Machine) बनाई है। यहां क्लिक कर देखिए मशीन

इस मशीन को निन्जेन सेंटाकुकी MIRAI, NINGEN, SENTAKUKI नाम दिया गया है। एआई की मदद से ये लोगों के शरीर का विशलेषण कर उनके शरीर को साफ करेगी। कंपनी ये दावा करती है इस वॉशिंग मशीन से केवल 15 मिनट में व्यक्ति पूरी तरह से साफ हो जाएगा। जल्द ही इस मशीन को ओसाका कंसाई एक्सपो में प्रदर्शित किया जाएगा। जहां हजारों लोग इसे यूज करेंगे।

मशीन इस तरह करती है काम

इंसानी वॉशिंग मशीन में व्यक्ति को ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक पॉड में बिठाया जाता है। जिसके बाद ये पॉड गर्म पानी से आधा भर जाता है। इस पानी को हाई-स्पीड जेट के साथ मिलाया जाता है। जो छोटे-छोटे हावा के बुलबुले छोड़ता हैं। ये बुलबुले शरीर से टच होते ही फट जाते हैं। इससे तरंगें बनती हैं जो स्कीन से गंदगी को हटाने का काम करती है। ये प्रोसेस बाकी पारंपरिक धुलाई तकनीकों से काफी तेज है। छोटे बुलबुले त्वचा में गहराई तक जाते है। जिससे शरीर अच्छे से साफ हो जाता है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें