EntertainmentHighlight

January Release 2025: नए साल का पहला महीना होगा मजेदार, ये 12 फिल्में हो रही रिलीज

January Movie Release 2025: नए साल का आगाज हो गया है। हर कोई एक जनवरी यानी आज के दिन अपने करीबियों को हैप्पी न्यू ईयर की शुभकामनाए दे रहा है। नया साल नई उम्मीदें लेकर आता है। फिल्मी दुनिया में भी नए साल के पहले महीने को धमाकेदार बनाने की तैयारी चल रही है।नया साल नई फिल्में लेकर भी आ रहा है। साल के पहले महीने में ही 12 नई और बेहतरीन फिल्में रिलीज हो रही है। हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ की भी कई फिल्में रिलीज होने वाली है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि कौन-कौन सी फिल्में इस लिस्ट में शामिल है।

जनवरी 2025 में ये फिल्में होंगी रिलीज (January Release 2025)

इस न्यू ईयर के पहले महीने में मेकर्स द्वारा कई सारी फिल्में रिलीज की जा रही है। सिनेमा लवर्स के लिए ये महीना काफी बेहतरीन होने वाला है। कई फिल्में एक साथ एक दिन भी रिलीज हो रही है। तो वहीं इन सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश देखने को मिलेगा। चलिए लिस्ट में शामिल फिल्मों के बारे में जान लेते है।

फिल्म भाषा रिलीज डेट

  1. रिंग-रिंग, तमिल 3 जनवरी 2025
  2. विदामुयार्ची, तमिल 9 जनवरी 2025
  3. गेम चेंजर, तेलुगु 10 जनवरी 2025
  4. फतेह हिंदी, 10 जनवरी 2025
  5. रचेल मलयालम, 10 जनवरी 2025
  6. डाकू महाराज, तेलुगु 12 जनवरी 2025
  7. संक्रांतिकी वस्तुन्नम, तेलुगु 14 जनवरी 2025
  8. इमरजेंसी, हिंदी 17 जनवरी 2025
  9. आजाद, हिंदी 17 जनवरी 2025
  10. रुद्र गरुणा पुर्णा, कन्नड़ 24 जनवरी 2025
  11. स्काई फोर्स, हिंदी 24 जनवरी 2025
  12. थुडारम, मलयालम 30 जनवरी 2025

इन मूवीज का फैंस को इंतजार

बता दें कि नए साल में बड़े पर्दें पर दर्शक सोनू सूद की फतेह, राम चरण की गेम चेंजर, अक्षय कुमार की स्काई फोर्स और कंगना रनौत की इमरजेंसी के लिए काफी एक्साइटेड है। उम्मीद है कि नया साल फिल्मी दुनिया के लिए अच्छा साबिक होगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें