Big NewsUttarakhand

पूरे उत्तराखंड में जनता कर्फ्यू, दून में सड़कें खालीं, यातायात बंद, तस्वीरें देखिए

कोरोना के खतरे को कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज रविवार को जनता कर्फ्यू के आह्वान का पूरे देश के साथ साथ उत्तराखंड में भी जबरदस्त असर दिख रहा है। देहरादून के अधिकांश शहरों, कस्बों में पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है।

janta curfew

देहरादून के सभी इलाकों में लोग जनता कर्फ्यू का पालन कर रहें हैं। बेहद चहल पहल वाले रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा हुआ है। यही हाल आईएसबीटी का भी है। परिवहन निगम ने अपनी बस सेवाएं बंद कर रखीं हैं। बेहद कम बसों का संचालन हो रहा है। यहां भी यात्रियों की संख्या न के बराबर है। इक्का दुक्का लोग ही दिख रहें हैं। संभव है वो किसी आपात स्थिती में निकले हों।

janta curfew

देहरादून के दिल कहे जाने वाले घंटाघर और राजपुर रोड पर सन्नाटा पसरा हुआ है। यहां चहल पहल बिल्कुल नहीं है। पलटन बाजार में एक भी शख्स नजर नहीं आ रहा है।

janta curfew

आपको याद दिला दें कि कोरोना के खतरे को कम करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी लोगों से जनता कर्फ्यू को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Back to top button