HighlightDehradun News

जन संघर्ष मोर्चा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ खोला मोर्चा, लगाए गंभीर आरोप

जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने एक बार फिर कृषि मंत्री गणेश जोशी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि घोटालेबाज मंत्री के कारनामों से सरकार और प्रदेश की छवि खराब हो रही है।

जन संघर्ष मोर्चा ने गणेश जोशी पर लगाए गंभीर आरोप

रघुनाथ सिंह नेगी ने प्रेस वार्ता में कहा कि गणेश जोशी को तत्काल मंत्रिमंडल से हटाया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम भूमि खरीद घोटाले में मंत्री का दखल रहा, जिसके चलते सरकार को करीब 40 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने की साजिश रची गई।

बवेजा को बचाने के लिए की थी कोर्ट में SLP दाखिल : नेगी

उन्होंने यह भी कहा कि उद्यान निदेशक बवेजा को सीबीआई जांच से बचाने के लिए मंत्री ने सुप्रीम कोर्ट में SLP दाखिल करवाई, कृषि मित्र मेले में भी गड़बड़ियां हुईं, तराई बीज निगम की परिसंपत्तियों की नीलामी में भी मंत्री का हाथ रहा। आय से अधिक संपत्ति के मामले में हाईकोर्ट नोटिस भी भेज चुका है।

ये भी पढ़ें : धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार, उद्यान घोटाले में अब SIT करेगी जांच

मंत्री कर चुके हैं सैकड़ों करोड़ की संपत्ति अर्जित : नेगी

नेगी ने दावा किया कि मंत्री ने बीते कुछ सालों में अपने परिजनों और करीबियों के नाम पर सैकड़ों करोड़ की संपत्ति अर्जित की है। उन्होंने मांग की कि इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। साथ ही यह भी पता लगाया जाना चाहिए कि देहरादून व आसपास के मॉल, अपार्टमेंट्स में उनके लोगों के नाम पर क्या कुछ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें