देहरादून- बेशक किशोर उपाध्याय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हों लेकिन भाजपा के प्रवक्ता विनय गोयल की माने तो पार्टी में अध्यक्ष होने के बावजूद किशोर की कोई हैसियत नहीं है। विनय गोयल की माने तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को राज्य के मुख्यमंत्री हड़का देते हैं। गोयल का तंज है कि सीएम के हड़काने पर किशोर सहम जाते हैं। विनय ने कहा कि कांग्रेस में संगठन पर सत्ता हावी है। प्रदेश अध्यक्ष की नसीहत को सत्ता गंभीरता से नहीं लेती।भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने पीसीसी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय पर हमला बोलते हुए कहा कि नये जिलो के गठन पर दी गई उनकी प्रतिक्रिया का कोई वजूद नही है। सत्ता के मुखिया संगठन के मुखिया की गंभीर बातों को भी तरजीह नही देती। गोयल ने कहा कि पूर्व में की गई किशोर की घोषणाओं पर प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कभी गंभीरता नही दिखाई।