EntertainmentHighlight

Sachin Chandwade Suicide: 25 साल के जामताड़ा 2′ एक्टर सचिन चांदवाड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sachin Chandwade Suicide: मराठी एक्टर और हिंदी वेब सीरीज जामताड़ा 2 के अभिनेता सचिन चांदवाड़े अब इस दुनिया में नहीं रहे। महज 25 साल की उम्र में उन्होंने खुदकुशी कर ली है। उन्होंने फांसी लगाकर अपनी जान दी।

25 साल के जामताड़ा 2′ एक्टर सचिन चांदवाड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

खबरों की माने तो 23 अक्टूबर को जलगांव के परोला वाले अपने घर में ही वो फांसी के फंदे से लटके मिले। परिवार वालों को पता चलने पर तुरंत ही उन्हें गांव उंदिरखेड़े के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें धुल के एक अस्पताल में रेफर किया गया। लेकिन सचिन की जान नहीं बचाई जा सकी। इलाज के दौरान ही 24 अक्टूबर की रात 1:30 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें