Big NewsNational

बड़ा हादसा!, सेना से भरी गाड़ी खाई में गिरी, 10 जवानों की जान गई, कई घायल – Army Soldiers Accident

J&K Doda Army Soldiers Vehicle Fell Into a Ditch: आज यानी 22 जनवरी 2026 को जम्मू कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां डोडा के खन्नीटॉप इलाके में जवानों से भरी बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 10 जवान की जान चली गई। बता दें कि गाड़ी में कुल 17 जवान थे। तो वहीं तीन जवान गंभीर रूप से घायल है। पुलिस और सेना ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

सेना से भरी गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में गिरी J&K Doda Army Soldiers Vehicle Fell Into a Ditch

दरअसल सेना का ये कैस्पर डोडा(Doda) में भद्रवाह चंबा रोड से जा रहा था। इसकी हालत पहले से ही काफी बेकार है। इसी बीच वो 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। तुरंत ही जवानों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जारी कर दिया गया है। रेस्क्यू टीम अपना काम तेजी से कर रही है।

10 जवानों की जान गई, कई घायल

घायलों को निकालकर पास के ही मेडिकल कैंप भेजा गया। जहां तीन सैनिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें उधमपुर के सेना अस्पताल में रेफर कर दिया गया। दुखद खबर ये है कि इस हादसे में करीब 10 जवानों की जान चली गई

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button