Big NewsNational

हाई अलर्ट जारी!, बिहार में घुसे Jaish-e-Mohammed के 3 आतंकी, नेपाल के रास्ते से की एंट्री

आतंकियों(Terrorists) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार (bihar) में जैश-ए-मौहम्मद (jaish-e-mohammed) के तीन आतंकी घुस गए है। इसी के चलते बिहार पुलिस मुख्यालय की तरफ से गुरुवार 28 अगस्त को हाई अलर्ट जारी किया गया। इस खबर के बाद से ही हलचल मच गई है। सुरक्षा के चलते पुलिस मुख्यालय और वरीय पदाधिकारी भी एक्शन मोड पर हैं।

बिहार में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी Jaish-e-Mohammed 3 Terrorist

मिली जानकारी के अनुसार तीनों आतंकी नेपाल के रास्ते से बिहार में घुसे। तीनों पाकिस्तान के है। जहां हसनैन अली रावलपिंडी, आदिल हुसैन उमरकोट और मो. उस्मान बहावलपुर का रहने वाला है। तीनों के तीनों जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से जुड़े हुए हैं।

हाई अलर्ट हुआ जारी

बिहार पुलिस मुख्यालय ने इन तीनों आतंकियों की तस्वीर शेयर की है। साथ ही सभी के पासपोर्ट से संबंधित जानकारी सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों के साथ शेयर कर दी गई है। बिहार में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में आतंकी गतिविधियों पर पुलिस की लगातार नजर है। इसी बीच इस खबर के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें