TrendingHighlight

कैंसर मरीजों को 10 रुपए का बिस्किट दिया, फोटो खिंचाई और फिर वापस भी ले लिया, वीडियो वायरल!

राजस्थान के जयपुर के RUHS अस्पताल से एक वीडियो वायरल हो रही है। जहां पर कैंसर मरीजों को 10 रुपए के बिस्किट बांटे जा रहे है। बिस्किट देने पर फोटो भी खिंचवाई गई। यहां तक तो सब ठीक था। लेकिन जैसे ही फोटो खिंची गई, महिला ने मरीज के हाथ पर थमाया बिस्किट वापस भी ले लिया। वायरल होने के बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

कैंसर मरीजों को 10 रुपए का बिस्किट दिया, फोटो खिंचाई और फिर वापस भी ले लिया

दरअसल कुछ दिनों पहले जयपुर के RUHS अस्पताल में श्योपुर मंडल अध्यक्ष गोपाल लाल सैनी द्वारा सेवा पखवाड़ा आयोजित किया गया था। जिसमें बीजेपी(BJP) पदाधिकारियों द्वारा मरीजों की सेवा की गई।

मरीजों को फल और बिस्किट बांटे गए। हालांकि वायरल वीडियो को देखकर ये साफ नजर आ रहा है कि ये सेवा कम दिखावा ज्यादा था। दरअसल बीजेपी महिला कार्यकर्ता ने एक मरीज को 10 रुपए का बिस्किट थमाया। जैसे ही फोटो खिंची उसे वापस भी ले लिया।

https://twitter.com/Lap_surgeon/status/1973939126971085190

लोग इसे मार्केटिंग स्टंट कह रहे

हालांकि अगर आप ध्यान से देखेंगे तो महिला के पास पहले से ही बिस्किट का पैकेट था। लेकिन इस तरह से कैंसर पीड़ित मरीजों के दर्द को मार्केटिंग और फोटो के लिए इस्तेमाल किया जाना भी सही नहीं है। सोशल मीडिया पर लोग इसपर तंज कस रहे हैं।


Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें