NationalHighlight

पूर्व पार्षद निकला चोर! तालाब के अंदर पानी में घंटों छिपा रहा, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां पूर्व पार्षद ही चोर निकला। पुलिस और एक शातिर अंतर्राज्यीय चोर के बीच लुका-छिपी का हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। मिलिट्री स्टाइल में ऑपरेशन करते हुए चोर को पकड़ा गया। जो तालाब के अंदर पानी में घंटों छिपा हुआ था।

पूर्व पार्षद निकला चोर! तालाब के अंदर पानी में घंटों छिपा रहा

दरअसल जिस इंटर-स्टेट चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वो उत्तर प्रदेश बिजनौर का रहने वाला है। साथ ही वो पूर्व में पार्षद भी था। ये सैकड़ों चोरियों का मास्टर माइंड है। आरोपी के खिलाफ 21 आपराधिक प्रकरण दर्ज है। तो वहीं दर्जन से अधिक प्रकरण में उसकी तलाश की जा रही थी। अपने आप को बचाने के लिए वो भागकर एक तालाब में छुप गया। आरपीएफ ने गोताखोर की मदद से उसे तालाब से बाहर निकला।

jabalpur

पुलिस ने तालाब से निकाला चोर

हुआ यू कि सिहोरा रेलवे स्टेशन में सुबह एक संदिग्ध आदमी को उतरते हुए ड्यूटी पर तैनात जवानों ने देखा। ट्रेन के अंदर भी वो एक चोरी को अंजाम दे रहा था। वो महिला का पर्स चुराने की कोशिश कर रहा था। आरोपी का पीछा करने पर वो स्थानीय बाजार के पास काई से ढके तालाब में कूद गया।

पांच घंटें पानी में रहा, कमल के खोखले तने से ले रहा था सांस

गिरफ्तारी ना हो इसके लिए वो घंटों पानी में छिपा रहा। वो कमल के खोखले तने (डंठल) का सांस लेने के लिए इस्तेमाल करता रहा। करीब 5 घंटे तक वो कमल के डंठल से सांस लेता रहा।

स्थानीय पुलिस से संपर्क कर गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों ने आरोपी की तलाश कर उसे बाहर निकाला। बाहर निकलने पर भी उसने भागने का प्रयास किया। इस पूरे प्रयास में पांच घंटे से ज्यादा का समय लगा।

यूपी से पार्षद भी रहा है चोर

पकड़े जाने के बाद जब प्रारंभिक पूछताछ हुई, तो पहले तो उसने पहचान छुपाते हुए अधिकारी को गुमराह करने की कोशिश की। जिसके बाद आरोपी की पहचान 32 साल के हरविंदर सिंह के रूप में हुई। आरोपी ने साल 2017 में बिजनौर से पार्षद का चुनाव भी जीता था। जांच में पता चला कि MP सहित अन्य प्रदेशों में आरोपी के खिलाफ 21 से अधिक मामले दर्ज है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें