डेस्क। सलमान खान के फैन्स के लिए एक बुरी खबर। नवंबर में सलमान के घोड़ी चढ़ने की चर्चाएं थी। सल्लू मियां के फैन्स तो बड़ी बेसब्री से उन्हें दूल्हा बनता देखने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अचानक फिर दिल तोड़ गई होने वाली दुल्हनियां, दबंग खान का भी और उनके फैन्स का भी। दरअसल सलमान की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर अपना वीजा रिन्यू करवाने के बजाए अपने देश रोमानिया लौट गई हैं। जहां उन्होंने रोमानियन मीडिया से खुलकर बात की। सलमान और यूलिया की शादी के सवाल पर यूलिया ने कहा कि दोनों देशों के बीच काफी कल्चरल डिफरेंस है, जिसके चलते वो सलमान से शादी नहीं कर सकती। चुपके से दोनों की शादी करने की अफवाह से भी यूलिया ने पर्दा उठाते हुए कहा कि जब वो इंडिया में थी तब न तो उन्होंने किसी से शादी की और न अलग ही हुईं। इंडिया के बारे में पूछे जाने पर यूलिया ने कहा कि उन्होंने खुद को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत की, लेकिन इंडिया में सिर्फ उनकी पर्सनल लाईफ ही सुर्खियों में रही। उन्होंने इंडिया को कल्चरल लेवल के साथ ही मेंटल लेवल पर भी रोमानिया से काफी अलग होने की बात कही। आपको बता दें कि यूलिया सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहीं थीं। वह सुल्तान और ट्यूबलाईट के सैट पर भी नज़र आईं थीं।