highlightPauri Garhwal

कहते हैं फौजी कभी रिटायर नहीं होता, इन्होंने साबित कर दिखाया

breaking news uttarakhandकोटद्वार: कहते हैं कि फौजी कभी रिटायर नहीं होता। कोटद्वार में इन दिनों 20 पूर्व फौजी इस बात को सही साबित कर रहे हैं। 20 पूर्व फौजियों ने कोरोना से जंग में खुद को कोरोना योद्ध बना लिया। कोरोना महामारी के इस दौर में जहां लोग अपने घरों में हैं। वहीं, ये पूर्व फौजी लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

लॉकडाउन के कारण बाजार पूरी तरह बंद हैं। केवल जो छूट दी गई है, उसी दौरान खरीदारी कर रहे हैं। इस दौरान लोग सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रख रहे हैं। ऐसे लोगों को जागरूक करने के लिए पूर्व फौजियों ने जिम्मेदारी ली और खुद से आगे आए। अब ये पूर्व फौजी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ रहे हैं। साथ ही पूरी व्यवस्था भी संभाल रहे हैं। इन पूर्व फौजियों को कोटद्वार पुलिस ने पीले रंग की टी-शर्ट देकर खास पहचान दी है।

Back to top button