Big NewsNational

मनचलों की आई सामत, इन “शेरनियों” से बचना मुश्किल

breaking uttrakhand newsबिहार: बिहार के कैमूर जिले में लड़कियों से छेड़छाड़ की घटनाओं पर लगाम के लिए एक खासत टीम तैयार की गई है। इसे शेरनी नाम दिया गया है। टीम में 30 महिला पुलिसकर्मी सदस्य हैं, जिनको मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया है।

बिहार के कैमूर जिले में लड़कियों से छेड़छाड़ की घटनाओं पर लगाम के लिए एक विशेष टीम लगाई गई है। इस टीम में 30 महिला पुलिसकर्मी हैं, जिन्होंने मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ले रखी है। ये महिला पुलिसकर्मी सार्वजनिक स्थानों पर सादे कपड़ों में पैट्रोलिंग कर मनचलों पर नजर रख रही हैं। एसपी दिलनवाज अहमद ने कहा, कई लड़कियों के पैरंट्स हमारे पास आए और छेड़छाड़ की शिकायत की।

NBT के अनुसार पैट्रोलिंग करने वाली इस टीम का नाम शेरनी रखा गया है और इसमें शामिल महिला पुलिसकर्मियों की उम्र 25-30 साल के बीच है। टीम ने पहले ही दिन छेड़खानी करते 3 लड़कों को हिरासत में लिया और थाने ले आई। थाने में उनके मां-बाप को बुलाकर लिखित माफीनामा लिया गया और निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

Back to top button