नई दिल्ली: जी हां चैंकिये मत खबर एकदम पक्की है। दंड बैठक लगाने से टिकट मुफ्त में मिल रहा है। अगर आप भी मुफ्ट टिकट फ्री में पाना चाहते हैं, तो 30 दंड बैठक लगाकर हासिल कर सकते हैं। दिल्ली में नई सुविधा लागूं की गई है। इसका उद्देश्य को फिट रखने का मैसेज देना है।
दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पर एक ऐसी मशीन लगाई गई है, जिसके सामने 180 सेकंड में 30 दंड बैठक करने पर आपको प्लेटफॉर्म टिकट फ्री मिलेगा। इसे देश की पहली दंड बैठक मशीन कहा जा रहा है। इसे फिट इंडिया दंड बैठक मशीन नाम दिया गया है।
मशीन के सामने दो पैरों के निशान बनाए गए हैं। इन पर खड़े हो जाइए और दंड बैठक शुरू करें। 180 सेकंड में आपको 30 बार दंड बैठक करना होगा। मशीन में लगे डिस्पले पर आपको पॉइंट दिखते रहेंगे। एक दंड के लिए एक पॉइंट मिलेगा। अगर आपने तय समय में दंड पूरे कर लिए तो, आपको टिकट मुफ्त मिल जाएगा।