National

ISBT के पास हुई फायरिंग!, Lawrence Bishnoi के वकील की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग

राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर सुरक्षा घेरे को चकमा देते हुए बदमाशों ने बेखौफी से कश्मीरी गेट ISBT में सनसनीखेज (ISBT Firing) वारदात की। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एक वकील की कार पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की गई। इस घटना ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।

ISBT के पास हुई फायरिंग!, ISBT Firing

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि ताबड़तोड़ फायरिंग से लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम के एक वकील की कार का पिछला शीशा चकनाचूर हो गया। गाड़ी के अंदर बैठा शख्स इस दौरान घायल हो गया। हालांकि राहत की बात ये है कि इसमें किसी के भी जान-मान की हानी नहीं हुई है। बदमाशों ने दिल्ली के एक व्यस्त और भीड़भाड़ वाले इलाके में इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें:- पिता को बाथरूम में काटा, नीले-ड्रम खरीदकर लाया, जलाने का भी था प्लान?, Blue Drum Murder Case Update

लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर गोलाबारी हुई फायरिंग

मिली जानकारी के अनुसार, ये वारदात बीती रात करीब 10:00 बजे की है। मरघट वाले हनुमान मंदिर के पास ये घटना हुई। उस दौरा कार में पांच लोग सवार थे। जिसमें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का एक वकील भी शामिल था। पीड़ियों की माने तो बाइक सवार तीन हमलावरों ने गाड़ी को निशाना बनाया और लाबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इससे एक व्यक्ति के कंधे में गोली लगी है। फिलहाल वो खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

रोहित शेट्टी के घर पर हुई थी फायरिंग

आपको बता दें कि हाल ही में रोहित शेट्टी के घर पर भी फायरिंग की गई थी। जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली। इसके अलावा बीते दिनों में रणवीर सिंह को भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से 10 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें