बॉलीवुड के मशूहूर अभिनेता इरफान खान का आज कोकिला बेन अस्पताल में निधन हो गया। बता दें कि तबीयत बिगड़ने की वजह से बीती रात उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन वो जिंदगी की जंग हार गए।
पान सिंह तोमर, लंच बोक्स, हिंदी मीडियम, उन्होने द वारियर, मकबूल, हासिल, द नेमसेक, रोग जैसी फिल्मों मे अपने अभिनय का लोहा मनवाया। हासिल फिल्म के लिये उन्हे वर्ष 2004 का फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार भी मिला था। वह बालीवुड की 30 से ज्यादा फिल्मों मे अभिनय कर चुके हैं। इरफान हॉलीवुड मे भी एक जाना पहचाना नाम हैं। वह ए माइटी हार्ट, स्लमडॉग मिलियनेयर और द अमेजिंग स्पाइडर मैन फिल्मों मे भी काम कर चुके हैं।
पान सिंह तोमर : बता दें कि 2011 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया। 60वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2012 में इरफ़ान खान को फिल्म पान सिंह तोमर में अभिनय के लिए श्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार दिया गया।
लंच बॉक्स : लंच बॉक्स इरफान की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग ने सबका दिल जीत लिया था। इस फिल्म में इरफान के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया।इस फिल्म के लिए इरफान खान को 2014 में एशियाई फिल्म पुरस्कार – सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब दिया गया था।
द नेमसेक : द नेमसेक फिल्म में इरफान खान ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया औऱ फिल्म सुपर हिट हुई। इसमे इमरान खान के साथ तब्बू थी। लोगों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था.
हिंदी मीडियम : हिंदी मीडियम मूवी में इरफान की एक्टिंग का जादू चला था। उन्होंने इस फिल्म में एक पिता का रोल निभाया था जो की लोगों को खूब भाया। यह फिल्म 19 मई 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में इरफान कपड़ा व्यापारी होते हैं लेकिन अंग्रेजी मेें जीरो होते हैं। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया और इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्म फेयर अवार्ड भी मिला।
मदारी : मदारी फिल्म में इरफान के किरदार को फैंस ने खूब पसंद किया। ये फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में इरफान के किरदार ने लोगों को उनका फैन बना दिया था.