International News

फिर शुरू हुई वॉर!, US ने ईरान पर किया हमला!, IRGC ने भी की जवाबी कार्रवाई

एक तरफ तहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप दावा कर रहे है कि ईरान के साथ समझौता किया जा रहा है। तो वहीं दूसरी ओर उनकी सेना तेहरान पर हमले कर रही है। ताजा मामले के अनुसार अमेरिका ने एक और दावा किया है कि उसने ईरान के ड्रोन कमांड ठिकानों को निशाना बनाया है।

फिर शुरू हुई वॉर!, US ने ईरान पर किया हमला!

दरअसल रविवार को अमेरिका ने कहा कि इस वीकेंड आत्मरक्षा में ईरान के गोरुक और केशम द्वीप पर स्थित ईरानी रडार और ड्रोन नियंत्रण स्थलों पर हमले किए गए। तेहरान पर इस कार्रवाई को लेकर अमेरिका ने बताया कि ये जवाब के लिए किया गया।

ड्रोन, एयर सिक्योरिटी सिस्टम और ग्राउंड कंट्रोल सिस्टम तबाह

एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि एक अमेरिकी MQ-1 ड्रोन को मार गिराया था। ये ड्रोन अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र के ऊपर उड़ रहा था।

CENTCOM ने कहा इसी को लेकर जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने ईरानी हवाई सुरक्षा प्रणालियों, एक ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन और दो ‘वन-वे’ (एकतरफा) हमलावर ड्रोनों पर हमला कर नष्ट किया। इस दौरान अमेरिकी सैन्यकर्मी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

ईरान ने भी की जवाबी कार्रवाई

तो वहीं ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC ) ने सोमवार को कहा कि सेना द्वारा उस एयरबेस को निशाना बनाया गया जिसका अमेरिका ने हमले के दौरान इस्तेमाल किया गया था। एयरबेस की जगह के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें