International News

Iran ड्रोन अटैक में तीन भारतीय हुए घायल तो गुस्साए PM Modi, जारी की चेतावनी

पश्चिम एशिया में हालात अभी तक ठीक नहीं हुए हैं। बीते दिन सोमवार को ईरान (Iran) ने यूएई में ड्रोन हमला किया। जिससे के फुजैराह पेट्रोलियम इंडस्ट्रीज जोन (FOIZ) में आग लग गई। जिसमें तीन भारतीय घायल हो गए। अब इसी पर पीएम मोदी (PM Modi) ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने इस हमले की कड़ी निंदा की है। साथ ही भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने चेतावनी भी जारी की है।

Iran ने यूएई में किया ड्रोन अटैक

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। ईरान ने चार मई को सीजफायर तोड़ते हुए सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। जिससे फुजैराह पेट्रोलियम इंडस्ट्रीज जोन में आग लग गई थी। इस हमले में हुआ यू कि तीन भारतीय घायल हो गए। आपको बता दें कि 8 अप्रैल को युद्धविराम के ऐलान के बाद ये पहली बड़ी सैन्य कार्रवाई मानी जा रही है। इस हमले की पुष्टि यूएई अधिकारियों ने की है।

MEA की ओर से बयान जारी

अब इस हमले के बाद भारत ने युद्ध जैसी इन स्थितियों को तुरंत रोकने को कहा है। MEA की ओर से बयान जारी किया गया। जिसमें कहा गया कि हमले से नागरिकों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाना सही नहीं है। इस समस्या का सावधान बातचीत और कूटनीति से निकाला ज सकता है।

विदेश मंत्रालय ने भी चेतावनी की जारी

इस हमले पर विदेश मंत्रालय ने भी बयान दिया। जिसमें उन्होंने तनाव को खत्म करने की अपील की। साथ ही नागरिक को निशाना बनाने को लेकर कड़ी निंदा की।

https://twitter.com/MEAIndia/status/2051518171446972637

PM Modi ने भी हमले की निंदा की

पीएम मोदी ने भी यूएई में भारतीयों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। एक्स के एक पोस्ट पर उन्होंने लिखा, “संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की हम कड़ी निंदा करते हैं, जिनमें तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं. नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना अस्वीकार्य है. भारत संयुक्त अरब अमीरात के साथ पूरी तरह एकजुट है और बातचीत और कूटनीति के जरिए सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अपना समर्थन दोहराता है. होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें