Iran-America का युद्धविराम बढ़ा!, पाकिस्तान को मिला Ceasefire बढ़ाने का क्रेडिट तो खुश हुए शहबाज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते दिन ईरान (Iran-America) के साथ सीजफायर बढ़ाने की घोषणा की। बता दें कि मौजूद युद्धविराम के खत्म होने से कुछ ही घंटों पहले पाकिस्तान ये ऐलान किया गया। ट्रंप ने इसका क्रेडिट पाकिस्तान को दिया है।
उन्होंने कहा कि ईरान की ओर से कोई प्रपोजल नहीं मिला है जिसके चलते जंगबंदी को आगे बढ़ाया जा रहा है। अभी के लिए ये जंग टल गई है।ऐसे मे मीडिएटर पाकिस्तान को भी अमेरिका और ईरान के बीच नई बातचीत के लिए समय मिल गया है।
Iran-America का युद्धविराम बढ़ा!
दरअसल डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि ईरान की सरकार गंभीर रूप से बंटी हुई है। पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने सीजफायर बढ़ाने का अनुरोध किया। हमसे कहा गया कि जब तक ईरान के नेता और प्रतिनिधि एकमत से कोई प्रस्ताव नहीं लेकर आए तब तक हमला ना किया जाएं।
फिलहाल युद्ध का खतरा टला
आगे ट्रंप ने लिखा पाकिस्तान की गुजारिश के चलते वो युद्धविराम बढ़ा रहे हैं। सेना को निर्देश दिए गए है कि नाकेबंदी जारी रखी जाए। साथ ही बाकी मामलों के लिए भी तैयार रहे।
पाकिस्तान को मिला सीजफायर बढ़ाने का क्रेडिट
डोनाल्ड ट्रंप के इस ऐलान के बाद भी फिलहाल दोनों देशों के बीच गहरे मतभेद अभी भी बने हुए हैं। होर्मुज में अमेरिका की नाकाबंदी अभी भी जारी है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की भी पाकिस्तान वाले दौरे को फिलहाल टाल दिया गया है।
शहबाज शरीफ की छाती हो गई चौड़ी
अब ट्रंप ने सीजफायर बढ़ाने पर क्रेडिट दिया तो शहबाज शरीफ की भी छाती चौड़ी हो गई है। उन्होंने कहा “अपनी और फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर की ओर से मैं राष्ट्रपति ट्रंप का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने हमारी सीजफायर को आगे बढ़ाने की बात मान ली। मुझे उम्मीद है कि दोनों पक्ष सीजफायर का पालन करेंगे और इस्लामाबाद में बातचीत के दूसरे दौर में इस संघर्ष को हमेशा के खत्म करने के लिए व्यापक शांति समझौता कर पाएंगे।”