Entertainment

Ira-Nupur Wedding: Aamir Khan अपनी लाड़ली की शादी में हुए इमोशनल, आंसू पोछते आए नजर, तस्वीरें वायरल

Ira Khan-Nupur Shikhare Wedding: गुरुवार को उदयपुर में आमिर खान की बेटी आयरा खान ने नुपुर शिखरे संग क्रिश्चियन वेडिंग की। ऐसे में शादी की इनसाइड तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। ऐसे में बेटी की शादी के बाद आमिर काफी इमोशनल हो गए। जिसकी वीडियो इंटरनेट पर छाई हुई है।

बेटी की शादी में आमिर खान हुए इमोशनल

आयरा खान और नूपुर शिखरे ने क्रिश्चिन वेडिंग की। “वोउज” सेरेमनी के दौरान आमिर खान इमोशनल हो गए। अभिनेता की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें आमिर रुमाल से आंसू पोंछते हुए दिखाई दिए। बेटी की शादी में आमिर की एक्स वाइफ रीना भी भावुक दिखी।

amir khan emotional on ira khan wedding

आयरा खान भी हुई इमोशनल

बाद में आमिर खान, बेटे जुनैद और एक्स वाइफ रीना दत्ता और न्यूली वेड कपल ने फैमिली हग किया। इस दौरान आयरा भी काफी इमोशनल हो गई। . इसके बाद फैमिली फोटो क्लिक हुई। फैमिली फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

आयरा-नूपुर ने किया किस

आयरा ने वेडिंग में व्हाइट गाउन पहना हुआ था। तो वहीं नुपुर ने बेज टक्सीडो पहना हुआ था। क्रिश्चिन वेडिंग के बाद आयरा और नूपुर ने एक दूसरे को किस किया। इसके बाद कपल रोमांटिक डांस करते हुए भी नज़र आएं। आयरा और नूपुर के उदयपुर में अब सारे फंक्शनंस खत्म हो गए है। अब कपल मुंबई के लिए रवाना होंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें