देहरादून: आईपीएस अपर्णा आज हर महिला के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। उन्होंने अपने कदमों और साहस के दम पर दुनिया के सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची और कठिन चोंटियों पर फतह हासिल की है। अमेरिका की अलस्का और दक्षिणी धु्रव तक को उनके दकम छू चुके हैं।
आज उनको राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तेंजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड से सम्मानित करेंगे। ये एडवेंचर स्पोर्ट्स में देश का सबसे बड़ा सम्मान है। अर्पणा कुमार वर्तमान में आईटीबीपी के देहरादून सेक्टर में बतौर डीआईजी तैनात हैं।
अपर्णा मूल रूप से उत्तर प्रदेश की हैं। 2002 बैच की उत्तर प्रदेश कैडर की आईपीएस अर्पणा कुमार यह सम्मान हासिल करने वाली पहली आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने जून 2019 में उत्तरी अमेरिका की अलास्का की सबसे ऊंची चोटी माउंट डेनाली पर तिरंगा फहराने में सफलता हासिल की थी। दुनिया के सातों महाद्वीप की सर्वोच्च चोटियों को फतह करने वाली पहली आईपीएस अधिकारी बनीं थीं। इससे पहले जनवरी 2019 में वह दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचीं थीं।