Big NewsUttarakhand

IPS अभिनव कुमार ने संभाला कार्यवाहक DGP का कार्यभार, तेजतर्रार अफसर में हैं शुमार

आईपीएस अभिनव कुमार ने गुरुवार को कार्यवाहक डीजीपी का कार्यभार संभाल लिया है। बता दें अभिनव कुमार का नाम तेजतर्रार अफसरों में शुमार है।

IPS अभिनव कुमार ने संभाला कार्यवाहक DGP का कार्यभार

गुरुवार को अशोक कुमार डीजीपी पद से सेवानिवृत्त हो चुके है। आज पुलिस लाइन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसके बाद आईपीएस अभिनव कुमार ने कार्यवाहक डीजीपी की कमान संभाल ली है। अभिनव कुमार 1996 बैच के आइपीएस अफसर हैं।

CM के प्रमुख सचिव हैं IPS अभिनव कुमार

अशोक कुमार ने नए DGP अभिनव कुमार को पुलिस की बैटन सौंपी। इस दौरान वह भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पुलिस अब सक्षम हाथों में है। बता दें अभिनव कुमार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह सीएम धामी के विशेष प्रमुख सचिव भी हैं। इसके साथ ही वह हरिद्वार और देहरादून के एसएसपी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button