Sports

IPL 2026 Schedule: RCB vs SRH मैच से होगा आगाज!, शेड्यूल जारी

IPL 2026 Schedule: क्रिकेट फैंस के लिए IPL 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। टूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च से (IPL 2026 Start Date) हो रहा है। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच खेला जाएगा। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में ये मैच शाम को 7:30 बजे से खेला जाएगा।

IPL 2026 Schedule: आईपीएल का पहले चरण का शेड्यूल जारी, 20 मैचों का ऐलान

फिलहाल BCCI ने टूर्नामेंट के पहले चरण का ऐलान किया है। यानी 28 मार्च से 12 अप्रैल तक के कुल 20 मैचों का शेड्यूल जारी हुआ है। बाकी के मैचों का ऐलान बाद में किया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। पूरा शेड्यूल इनकी तारीखें तय होने के बाद ही सामने आएगा।

इस बार 84 IPL मैच होंगे

आईपीएल 2026 में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। पूरे टूर्नामेंट की बात करें तो टोटल 84 मैच खेले जाएंगे। जो कि पिछले सीजन की तुलना में 10 मैच ज्यादा हैं। डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में मुकाबले खेले जाएंगे। जिसके बाद ही प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले की टीमें तय की जाएगी।

आईपीएल 2026 के पहले 20 मैच IPL 2026 Schedule

  • 28 मार्च – RCB vs SRH (बेंगलुरु), शाम 7:30 बजे
  • 28 मार्च – RCB vs SRH (बेंगलुरु), शाम 7:30 बजे
  • 29 मार्च – MI vs KKR (मुंबई), शाम 7:30 बजे
  • 30 मार्च – RR vs CSK (गुवाहाटी), शाम 7:30 बजे
  • 31 मार्च – PBKS vs GT (न्यू चंडीगढ़), शाम 7:30 बजे
  • 1 अप्रैल – LSG vs DC (लखनऊ), शाम 7:30 बजे
  • 2 अप्रैल – KKR vs SRH (कोलकाता), शाम 7:30 बजे
  • 3 अप्रैल – CSK vs PBKS (चेन्नई), शाम 7:30 बजे
  • 4 अप्रैल – DC vs MI (दिल्ली), दोपहर 3:30 बजे
  • 4 अप्रैल – GT vs RR (अहमदाबाद), शाम 7:30 बजे
  • 5 अप्रैल – SRH vs LSG (हैदराबाद), दोपहर 3:30 बजे
  • 5 अप्रैल – RCB vs CSK (बेंगलुरु), शाम 7:30 बजे
  • 6 अप्रैल – KKR vs PBKS (कोलकाता), शाम 7:30 बजे
  • 7 अप्रैल – RR vs MI (गुवाहाटी), शाम 7:30 बजे
  • 8 अप्रैल – DC vs GT (दिल्ली), शाम 7:30 बजे
  • 9 अप्रैल – KKR vs LSG (कोलकाता), शाम 7:30 बजे
  • 10 अप्रैल – RR vs RCB (गुवाहाटी), शाम 7:30 बजे
  • 11 अप्रैल – PBKS vs SRH (न्यू चंडीगढ़), दोपहर 3:30 बजे
  • 11 अप्रैल – CSK vs DC (चेन्नई), शाम 7:30 बजे
  • 12 अप्रैल – LSG vs GT (लखनऊ), दोपहर 3:30 बजे
  • 12 अप्रैल – MI vs RCB (मुंबई), शाम 7:30 बजे

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें