SportsHighlight

कब शुरू होगा IPL 2026?, शेड्यूल का एलान कब, जानें A टू Z डिटेल

IPL 2026 Schedule: टी20 वर्ल्ड कप के खत्म होने के बाद अब बारी है दुनिया की सबसे लोकप्रिय लीग की। आईपीएल 2026 को लेकर क्रिकेट फैंस काफी उत्साहित है। इस लीग के शेड्यूल को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई है। फैंस टूर्नामेंट के आने वाले सीजन का शेड्यूल देखना चाहते है।

हाल ही में BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने शेड्यूल को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि 12 मार्च तक आईपीएल का शेड्यूल जारी किया जा सकता है। अब इसी को लेकर एक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। चलिए जानते हैं कि आईपीएल का आगामी सीजन कब शुरू हो रहा है। साथ ही लीग शेड्यूल का एलान कब, कहां और कैसे होगा?

IPL 2026 के शेड्यूल का ऐलान कब IPL 2026 Schedule

क्रिकबज के मुताबिक, आईपीएल 2026 का शेड्यूल 11 मार्च को जारी(ipl 2026 schedule release date) किया जाएगा। हालांकि ये सिर्फ पहले फेज का शेड्यूल होगा। पहले टूर्नामेंट के केवल 20 दिन के शेड्यूल का एलान किया जाएगा।

कहां और कब देख सकते है लाइव? ipl 2026 schedule release date

शाम 7 बजे आईपीएल शेड्यूल का एलान किया जाएगा। शेड्यूल की अनाउसमेंट को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क में लाइव प्रसारित होते हुए भी देखा जा सकता है। तो वहीं मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार के जरिए देख सकते है।

28 मार्च से शुरू होने की उम्मीद IPL 2026 Start Date

बता दें कि आईपीएल 2026 28 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है। पहले 26 मार्च से इसे शुरू किया जा रहा था। हालांकि बाद में इसको दो दिन से बढ़ाया गया है। इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा।

पहला मैच किन टीमों के बीच? IPL 2026 First Match

बता दें कि आईपीएल 2026 में पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पिछले सीजन की रनरअप पंजाब किंग्स के बीच खेला जा सकता है। नियमनुसार पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन के होमग्राउंड में ही खेला जाता है। ऐसे में पहला मैच RCB के होमग्राउंड बेंगलुरु में खेले जाने की उम्मीद है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें