Big NewsSports

खुशखबरी! इस दिन से फिर से शुरू होगा IPL 2025!, फाइनल की डेट भी आई सामने

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी है। IPL 2025 एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 16 मई से शुरू हो सकता है। तो वहीं लीग का फाइनल मुकाबला 30 मई या फिर एक जून को होने की संभावना है। बीसीसीआई के एक सूत्र की माने तो बाकी बचे मैच अलग-अलग जगहों पर खेले जा सकते है। बता दें कि इस लीग की दोबारा से शुरुआत लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच से होगी। लखनऊ का एकाना स्टेडियम में ये मैच खेला जाएगा।

IPL 2025 पर आया बड़ा अपडेट

IPL 2025 के लिए 13 मई तक लखनऊ टीम के सभी प्लेयर्स इक्ट्ठा हो जाएंगे। लीग का क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर हैदराबाद में हो सकता है। तो वहीं क्वालिफायर 2 और फाइनल मुकाबला कोलकाता में खेला जाएगा। मौसम खराब होने पर फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में शिफ्ट किया जा सकता है।

जल्द ही बीसीसीआई द्वारा नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। पहले बीसीसीआई ने 9 मई को आईपीएल को अनिश्चित काल के लिए टाल दिया था। भारत-पाकिस्तान के बीच बॉर्डर में बढ़ रहे तनाव को लेकर ये निर्णय लिया गया था। इससे पहले दिल्ली और पंजाब का मैच भी बीच में ही रोक दिया गया था।

16 मई को फिर से आईपीएल शुरू

अब खबर है कि ये लीग एक बार फिर से 16 मई से शुरू होने जा रही है। सभी टीमें अपने खिलाड़ियों को वापस बुला रही हैं। फाइनल मुकाबला 30 मई या 1 जून को होगा। बीसीसीआई के सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया, “हमने सभी लोगों को इस बारे में बता दिया है। टीमें अपने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को वापस बुला रही हैं। एकाना स्टेडियम मैच के लिए तैयार हो रहा है। लखनऊ की टीम 13 मई तक आ जाएगी।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें