SportsHighlight

IPL 2025: MS Dhoni का ऐसा गुस्सा! मैच के दौरान अंपायर पर भड़के, वायरल हुआ वीडियो

IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) की हालत अब गंभीर होती जा रही है। रविवार को एमएस धोनी (MS Dhoni) की अगुवाई वाली CSK को मुंबई इंडियंस के हाथों 9 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी। जिसके बाद टीम का प्लेऑफ में पहुंचना अब मुश्किल नज़र आ रहा है।

मैच के बाद जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। वो था एमएस धोनी का अंपायर से गुस्से में बात करना। मैच खत्म होते ही धोनी सीधा अंपायर के पास गए और गुस्से में कुछ कहते नज़र आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

अंपायर पर भड़के MS Dhoni

मैच के बाद एमएस धोनी अंपायर से गुस्से में बात करते नजर आए। हालांकि ये साफ नहीं है कि उन्होंने क्या कहा। लेकिन माना जा रहा है कि नई गेंद ना मिलने को लेकर वो अंपायर से नाराज थे। दरअसल 14वें ओवर में धोनी ने नियम के तहत नई गेंद मांगी थी। लेकिन अंपायर ने मना कर दिया। तभी से मैदान पर ही थोड़ी बहस भी देखने को मिली थी।

मुंबई ने आसान जीत दर्ज की

177 रनों का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने महज़ 26 गेंद बाकी रहते 9 विकेट से जीत हासिल कर ली। रोहित शर्मा ने 45 गेंदों में 76 रनों की शानदार पारी खेली और उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

मैच के बाद क्या बोले एमएस धोनी?

हार के बाद जब धोनी से बात की गई, तो उन्होंने कहा, “हमने औसत से भी खराब खेल दिखाया। हमें पता था कि दूसरी पारी में ओस आएगी। मुंबई ने बुमराह को जल्दी इस्तेमाल किया। हमें भी शुरुआत से ही तेजी दिखानी चाहिए थी। रन नहीं बना पाए। यही फर्क रहा।”

धोनी ने युवा बल्लेबाज म्हात्रे की तारीफ करते हुए कहा, “उसने बेहतरीन शॉट सिलेक्शन किया। हमने उसे ज्यादा खेलते नहीं देखा था। लेकिन उसने स्पिन को अच्छी तरह हैंडल किया।”

धोनी ने आगे कहा, “हमें ज़्यादा भावुक नहीं होना चाहिए। अभी ये देखने की ज़रूरत है कि क्या हम सही क्रिकेट खेल रहे हैं। अगर इस सीजन क्वालिफाई नहीं कर पाते हैं, तो अगले सीजन की तैयारी अभी से शुरू करेंगे।”

क्या टूर्नामेंट से बाहर हो गई है CSK?

CSK अब तक अपने 8 में से 6 मुकाबले हार चुकी है और सिर्फ 2 मैच जीते हैं। पॉइंट्स टेबल में टीम सबसे नीचे है। अब उनके पास 6 मैच बाकी हैं। अगर वो सारे मैच जीत जाए। तो 16 पॉइंट्स मिल सकते हैं। जिससे प्लेऑफ की उम्मीद जिंदा रह सकती है। लेकिन अगर एक भी मैच हारी। तो IPL 2025 से लगभग बाहर समझिए।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें