Sports

RCB ने बदल दिया नाम, IPL 2024 में इस नए नाम के साथ खेलेगी टीम, जर्सी भी हुई चेंज

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम अब नए नाम के साथ मैदान में उतरेगी। इसके साथ ही टीम की जर्सी में भी बदलाव देखने को मिले हैं। टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में बैंगलोर को चेंज कर अब बेंगलुरु कर दिया है। मंगलवार को फ्रैंचाइजी ने अपने अनबॉक्स (UNBOX) कार्यक्रम में इस बदलाव का ऐलान किया। साल 2008 से इस टीम का नाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर हैं। ऐसे में इस सीजन टीम बदले हुए नाम के साथ मैदान में उतरेगी।

IPL 2024 मेंनए नाम के साथ खेलेगी RCB

कर्नाटक सरकार ने एक नवंबर 2014 से बैंगलोर शहर का नाम चेंज कर बेंगलुरु कर दिया था। जिसके बाद से RCB के फैंस भी फ्रैंचाइजी को अपना नाम चेंज करने की सलाह दे रहे थे। लेकिन फ्रैंचाइजी द्वारा कोइ बदलाव नहीं किया गया। ऐसे में अब 17वें सीजन में आखिरकार RCB का नाम बदल ही दिया। अब टीम का नाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) हो गया है।

RCB के अलावा भी कई टीमें कर चुकी है अपना नाम चेंज

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) पहली टीम नहीं है जिसने अपना नाम चेंज किया है। RCB के अलावा भी कई टीमें है जिन्होंने अपने नाम में बदलाव किए है। करीब तीन साल पहले किंग्स इलेवन पंजाब ने टीम का नाम चेंज कर पंजाब किंग्स (PBKS) रख लिया था। इसके अलावा दिल्ली डेयरडेविल्स का नाम बदलकर दिल्ली कैपिटल्स (DC) कर दिया था।

RCB जर्सी में भी बदलाव

फ्रैंचाइजी ने नाम के साथ नई जर्सी भी लॉन्च की। ऐसे में इस दौरान कप्तान फाफ डू प्लेसी, महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने न्यू जर्सी का अनावरण किया। कार्यक्रम में महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024) का खिताब अपने नाम करने वाली RCB की महिला टीम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button