Sportshighlight

IPL 2024 Points Table: दिल्ली की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल पर हुआ बदलाव, RCB की राह हुई मुश्किल, CSK इस स्थान पर

IPL 2024 में प्लेऑफ में पहुंचने के लिए टीमें काफी मेहनत कर रही हैं। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए रोमांचक स्थिति हो गई है। टॉप चार टीमें ही प्लेऑफ में अपनी जगह बना पाएंगी। कई टीमों के सेम पॉइंट्स है। जिसके चलते नेट रन रेट एहम भूमिका निभाएगा। ऐसे में कल DCvsLSG के बीच हुए मुकाबले के बाद अंक तालिका में बदलाव आया है। चलिए जानते है पॉइंट्स टेबल पर कौन सी टीम किस पोजीशन पर है।

IPL 2024 Points Table: राजस्थान की टीम शीर्ष पर

पॉइंट्स टेबल पर संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स टॉप पर बानी हुई है। टीम ने पांच मैचों में से चार में जीत हासिल की है। जिससे टीम के आठ अंक हो गए हैं। तो वहीं श्रेयस अय्यर अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने चार मैचों में से तीन में जीत हासिल की है। छह अंकों के साथ केकेआर दूसरे स्थान पर बनी है।

CSK इस स्थान पर

लखनऊ सुपर जाएंट्स पॉइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर थी। लेकिन कल दिल्ली कैपिटल्स से हार कर टीम चौथे स्थान पर चली गई है।लखनऊ की हार से चेन्नई सुपर किंग्स को काफी फायदा हुआ है।

चौथे से CSK तीसरे स्थानपर पहुंच गई है। पैट कमिंस की सनराइजर्स हैदराबाद छह अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बनी हुई है। वहीं, शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस भी छह अंकों के साथ छठे स्थान पर है। तो वहीं अंक तालिका में मुंबई दो जीत के साथ फिलहाल सातवें स्थान पर बनी हुई है।

IPL 2024 POINTS TABLE TEAM POSITION

RCB के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल

शिखर धवन की पंजाब किंग्स दो जीत के साथ चार आठवें स्थान पर बनी हुई है। तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स जीत के बाद 10वें स्थान से नौवें स्थान पर पहुंच गई है। दिल्ली की जीत से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को काफी नुकसान हुआ है। इस सीजन फिर से वो अंक तालिका में सबसे नीचे यानी 10वें स्थान पर आ गई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button