Sportshighlight

IPL 2023 : पहली बार माही के चेहरे पर दिखी टेंशन, नहीं जुटा पाए आखिरी गेंद देखने की हिम्मत, देखिये वीडियो

  आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुआ था। जिसमें चेन्नई ने आखिरी ओवर में गुजरात को पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ CSK पांचवी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई।

आखिरी ओवर में जडेजा ने कमाल की बालेबाजी करते हुए टीम को जीत की तरफ ले गए। उन्होंने आखिरी दो गेंदों पर छक्का और चौका जड़ा और इस सीजन भी टॉफी अपने नाम कर ली। हालांकि मैच की आखिरी गेंद पर पहली बार धोनी के चेहरे पर टेंशन दिखी। साथ ही माही ने  लास्ट बॉल भी नहीं देखी। वो आखिरी गेंद देखने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।

 धोनी आखिरी गेंद नहीं देख पाए

सोशल मीडिया पर चेन्नई की जीत के बाद एक वीडियो वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में धोनी है। जिसमें देखा जा सकता है की मैच की आखिरी गेंद के समय धोनी ने अपनी आखें बंद कर ली थी। उन्होंने आखें बंद कर रखी थी और  सिर निचे झुका रखा था। उनके चेहरे पर पहली बार शिकन देखने को मिली। आखिरी ओवर की लास्ट बाल वो नहीं देख पाए। हालांकि मैच में जडेजा ने चौका मारकर टीम को जीता दिया। 

पहली ही गेंद पर आउट हुए धोनी

बता दें की फाइनल मुकाबले में जहा हर एक बल्लेबाज ने थोड़ा-थोड़ा योगदान दिया। इस फाइनल मुकाबले में धोनी बल्लेबाजी में अपने कमाल नहीं दिखा पाए। धोनी बिना कोई रन बनाए आउट हो गए।

पहली ही गेंद पर माही आउट हो गए। धोनी को आउट करने  वाले गेंदबाज मोहित शर्मा थे। धोनी बिना कोई रन बना आउट आउट हो गए। इस बात की निराशा धोनी के चेहरे पर साफ झलक रही थी। धोनी आउट  होकर जब लौट रहे थे तो वो काफी निराश थे। 

जड्डू को गोद में उठाकर  खूब झूमे धोनी

जब रविंद्र जडेजा ने आखिरी बाल पर टीम को जीत की तरफ ले गए। चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे में सब खुश हो गए। धोनी के चेहरे पर जो शिकन थी वो एक दम से गायब हो गई।

फाइनल जीतने का जश्न पहले मैदान पर हुआ और उसके बाद चेन्नई के ड्रेसिंग रूम में। जैसे ही जडेजा धोनी के पास आए। तुरंत माही ने जडेजा को गोद में उठा लिया। धोनी काफी खुश लग रहे थे। उन्होंने जड्डू को गले से लगा लिया।

Back to top button