National

International Yoga Day 2026: एकजुट हुआ देश!, PM Modi समेत राज्यों के नेताओं ने किया योगाभ्यास

International Yoga Day 2026: 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 मनाया जा रहा है। विश्वभर में “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” विषय के तहत ये मनाया जा रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के प्रतिष्ठित रेड रोड में योग दिवस मना रहे है। वहीं से वो इस राष्ट्रीय समारोह का नेतृत्व कर रहे हैं। जहां हजारों की संख्या में लोग भाग ले रहे हैं।

International Yoga Day 2026: योग दिवस पर एकजुट हुआ देश

कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भी भाग लिया और योग भी किया। इस दौरान मंच पर पहुंचकर उन्होंने लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि “भारत में हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक, पूर्व में नॉर्थ-ईस्ट और बंगाल से लेकर पश्चिम में सौराष्ट्र तक, पूरा देश योग की ऊर्जा से भरा हुआ लग रहा है।”

PM-Narendra-Modi-Yoga-Day_11zon

पीएम मोदी ने भी किया योगाभ्यास, लोगों की कर रहे मदद

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग ना सिर्फ पीएम मोदी योग करते नजर आए। बल्कि योग करते हुए लोगों का पोस्चर ठीक करते हुए भी दिखाई दिए।

बर्फीली चोटियों पर जवानों किया योग

पूरा देश योग दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की 47वीं बटालियन ने लेह (लद्दाख) में पैंगोंग त्सो झील के किनारे योग किया।

International Yoga Day 2026

सीएम योगी ने भी किया योग

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सामूहिक योग कार्यक्रम में शामिल हुए और योगाभ्यास किया। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भी योग किया।

अक्षय कुमार ने किया योग

अभिनेता अक्षय कुमार भी केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया के साथ एक सामूहिक योग कार्यक्रम में शामिल हुए।

International Yoga Day 2026

जहां उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर योग किया। दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भी कार्यक्रम में शामिल हुए।बाबा रामदेव, सीएम चंद्रबाबू नायडु ने भी साथ में योग किया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें