नई दिल्ली : नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में उपद्रवियों की हिंसा के बाद आज चौथे दिन अधिकतर इलाकों में तनावपूर्ण शांति है। गोकुलपुरी में छित-पुट हिंसा हुई है। कबाड़ी बाजार में उपद्रवियों ने आग लगा दी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि पुलिस से हालात नहीं संभल रहे हैं। हिंसा में अब तक 22 जानें गई हैं। घायलों की तादाद 200 के पार है। दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रूप। भड़काऊ बयान देने वाले नेताओं के खिलाफ दर्ज हो केस। आरोपी नेताओं पर दिल्ली पुलिस को FIR दर्ज करने का आदेश। बाताया जा रहा है कपिल मिश्रा समेत तीन बीजेपी नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं।
प्रभावित दिल्ली के मौजपुर में बोले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, पुलिस अपना काम कर रही है,उनपर भरोसा रखिए। हिंसा में लोगों की मौत हो चुकी है और 200 का इलाज हम कर चुके हैं। ज्यादातर मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। केवल 35 लोग अभी हमारे पास भर्ती हैं। हिंसा प्रभावित दिल्ली के मौजपुर में बोले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, पुलिस अपना काम कर रही है, उनपर भरोसा रखिए। भड़काऊ बयान मामलाः दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रूप। भड़काऊ बयान देने वाले नेताओं के खिलाफ दर्ज हो केस। आरोपी नेताओं पर दिल्ली पुलिस को FIR दर्ज करने का आदेश। हाई कोर्ट के वकील जुबेदा बेगम को पीड़ितों और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय के लिए अदालत मित्र नियुक्त किया।