Trending

Instagram पर भूलकर भी ना करें चेटिंग, अब प्राइवेट नहीं रहेगी आपकी चैट

Instagram To Remove End-to-End Encryption: अगर आप भी सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। इस ऐप पर चैटिंग करने वालों के लिए एक बड़ा अपडेट है। इंस्टाग्राम पर अब चैटिंग करना सुरक्षित नहीं रहेगा। जी हां मई के बाद से आपकी चैट सुरक्षित (Instagram Chats) नहीं रहने वाली है। कंपनी ने इस प्लेटफॉर्म से एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन हटाने का फैसला किया है।

Instagram पर प्राइवेट नहीं रहेगी आपकी चैट

दरअसल मेटा ने कहा है कि वो आठ मई 2026 के बाद इंस्टाग्राम के मैसेजेस के लिए एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन प्रोटेक्शन  नहीं देगा। ऐप में नोटिस भेजकर कंपनी ने यूजर्स को इस बारे में जानकारी देना भी शुरू कर दिया है।

end to end encryption

ये भी पढ़ें:- PM Modi Instagram पर असली किंग!, 100 मिलियन फॉलोअर्स, पीएम के आगे ट्रंप भी भर रहे पानी

मेटा भी पढ़ पाएगा आपकी चैट

एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन के हटने का मतलब है कि इंस्टाग्राम पर अब आप जो भी चैट करेंगे वो प्राइवेट नहीं रहने वाली। इन्हें मेटा एक्सेस कर पाएगा।

end to end encryption प्रोटेक्शन प्राइवेसी फीचर हो रहा बंद

आसान भाषा में समझे तो अगर आप किसी से चैटिंग करते है तो आपके और सामने वाले यूजर के अलावा मेटा भी इन चैट को पढ़ सकता है। बताते चलें कि दिसंबर 2023 से मेटा ने इंस्टा के मैसेज पर एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन प्रोटेक्शन देना शुरू किया था। हालांकि तीन साल से भी कम समय में ही वो इसे बंद कर रहा है।

अब यूजर के पास क्या ऑप्शन?

मेटा की माने तो यूजर्स को कि अगर लग रहा है कि इस बदलाव उनकी चैटिंग पर असर पड़ेगा तो उनके लिए जल्द ही नए निर्देश आने वाले है। जिसमें यूजर को बताया जाएगा कि वो कैसे अपने चैंटिग डेटा को डाउनलोड कर पाएंगे। चैटिंग के साथ-साथ यूजर्स मीडिया को भी डाउनलोड करने का ऑप्शन देंगे।

क्यों किया जा रहा बदलाव?

अभी फिलहाल मेटा ने ऑफिशियली इन बदलाव की वजह नहीं बताई है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इंटरनेट पर चाइल्ड सेक्शुअल अब्यूज मैटेरियल (CSAM) की वजह से ये इस फीचर को बंद किया जा रहा है।

एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन बंद होने के बाद इंस्टाग्राम मैसेज और कॉल को स्कैन कर सकती है। जिससे वो CSAM और दूसरे आपत्तिजनक कंटेट का पता लगा पाएगी। बता दें कि कंपनी को यूरोपीय यूनियन समेत कई देशों की सरकारों से इस प्लेटफॉर्म पर CSAM और दूसरे आपत्तिजनक कंटेट को डिटेक्ट कर डिलीट करने का दबाव मिल रहा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें