पति और बच्चों को छोड़कर गई महिला!, Instagram पर रईसी झाड़ने वाला प्रेमी दिहाड़ी मजदूर निकला

झारखंड के दुमका से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां एक पत्नी ने अपने पति और बच्चों को धोखा दिया और उसके बाद खुद ही उसके साथ धोखा हो गया। पत्नी अपने पति और बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहने चली गई। बाद में उसे पता चला कि Instagram पर रईसी झाड़ने वाला उसका प्रेमी दिहाड़ी मजदूर है।
पति और तीन बच्चों को छोड़कर गई थी महिला
दरअसल महिला अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर इंस्टाग्राम पर रईसी देखकर प्रेमी के साथ रहने चली गई। वो आंध्र प्रदेश में एक अपने प्रेमी युवक के साथ रहने भी लग गई। इंस्टाग्राम से दोनों एक दूसरे के संपर्क में आए थे। महिला के फरार होने के बाद पति ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस महिला को वापस झारखंड लेकर आई।
Instagram पर रईसी झाड़ने वाला प्रेमी दिहाड़ी मजदूर निकला
पुलिस की माने तो आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम पहुंचकर महिला को पता चला कि जिस व्यक्ति से वो इंस्टाग्राम पर मिली वो अमीर नहीं बल्कि दिहाड़ी मजदूर है।सोशल मीडिया पर व्यक्ति ने बातचीत के दौरान अपने अमीर होने का दावा किया था। माता-पिता के समझाने पर फिलहाल 30 वर्षीय महिला अपने पति के पास वापस लौटने के लिए राजी हो गई है। साथ ही उसके पति ने भी उसे स्वीकार कर लिया है।
पति के पास वापस लौटी महिला
पुलिस ने बताया कि पति ने महिला के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। पति ने बताया कि महिला इंस्टा पर एक व्यक्ति से बात करती थी। जिसके चलते दोनों पति-पत्नी के बीच तीखी बहस भी होती थी। हालांकि महिला के उस समय पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई जब उसे पता चला कि उसका प्रेमी दिहाड़ी मजदूर है। पति को धोखा देने वाली महिला को उसके प्रेमी से धोखा मिल गया। आखिरकार बाद में उसे फिर से अपने पति के पास लौटना पड़ा।