Big News : उत्तराखंड : मासूम से दरिंदगी, घाट पर चेंजिंग रूम में चार साल की बच्ची के दुष्कर्म - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : मासूम से दरिंदगी, घाट पर चेंजिंग रूम में चार साल की बच्ची के दुष्कर्म

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read

breaking uttrakhand newsहरिद्वार: देवभूमि की देव नगरी हरिद्वार में फिर से दरिंदगी का एक और मामला सामने आया है। नमामि गंगे घाट पर बने चेंजिंग रूम में एक व्यक्ति ने चार साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया। श्यामपुर पुलिस ने कांगड़ी निवासी आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर मामले में मुकदमा दर्ज किया है। चंडीगढ़ आदापुर के नीचे झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली एक चार साल की मासूम बुधवार देर शाम नमामि गंगे घाट पर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी उसे नमामि गंगे घाट पर बने एक चेंजिंग रूम में ले गया और मासूम के साथ दुष्कर्म किया।

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जमा हो गए और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी है और उसकी शादी भी है। वो आमतौर पर घाट पर ही घूमता हुआ नजर आता है। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

Share This Article