Big NewsNational

Pune Bridge Collapses: इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा, अब तक छह की मौत, 20 लोगों के बहने की आशंका

Pune Bridge Collapses: आज यानी रविवार को महाराष्ट के पुणे में इंद्रायणी नदी(Indrayani River) पर बना पुल अचानक से ढह गया। इस हादसे में कई लोगों के बहने की आशंका है। तो वहीं करीब छह लोगों की मौत की पुष्टी हो चुकी है। कुंडमाला में ये घटना हुई। ये पुणे का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इस मौसम यहां काफी भीड़ देखने को मिलती है।

indrayani-river-pune-bridge-collapses

इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा Pune Bridge Collapses

तलेगांव के खूबसूरत झरनों का आनंद लेने दूर-दूर से लोग आए हुए थे। लेकिन उनकी ये सैर एक भयावह अनुभव बन जाएगी ये किसी ने सोचा नहीं होगा। दरअसल ये पूरा मामला महाराष्ट्र के पुणे ग्रामीण क्षेत्र में स्थित तलेगांव का है। जहां आज दोपहर झरने के पास बना एक पुराना लोहे का पुल अचानक से टूट गया। इस पुल पर करीब 30 से ज्यादा लोग उस वक्त मौजूद थे। वहां मौजूद लोगों की माने तो तेज आवाज के साथ पुल का एक हिस्सा टूटा और देखते ही देखते कई लोगों झरने की तेज धारा में बह गए।

छह की मौत

अब तक की जानकारी के अनुसार पानी की तेज रफ्तार में करीब 20 से 25 लोगों के बहने की आशंका है। तो वहीं छह लोगों की मौत हो चुकी है।

स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर SDRF और दमकल विभाग की टीमें पहुंचीं। स्थानीय लोगों और सेस्क्यू टीम ने कुछ को बचा लिया। तो वहीं बाकी की तलाश अभी जारी है।

पहले से ही कमजोर था पुल

एक चश्मदीद के मुताबिक पुल पहले से ही काफी कमजोर था। कई बार इसकी शिकायत की गई। लेकिन कोई सुधार या फिर कोई एक्शन नहीं लिया गया। आज जो हुआ वो लापरवाही का नतीजा है। बता दें कि पुलिस ने इस इलाके को सील कर दिया है। बचाव अभियान जारी है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें